Tuesday, October 20th, 2026

असम सरकार को 122.61 करोड़ का लाभांश नुमालीगढ़ रिफाइनरी से मिला

गुवाहटी
पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने रविवार को चालू वित्त वर्ष के लिये असम सरकार को 122.61 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया। राज्य सरकार की इस सार्वजनिक उपक्रम में 12.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनआरएल के प्रबंध निदेशक एस.के. बरुआ ने वित्त वर्ष 2020- 21 के लिये अंतरिम लाभांश का 122.61 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल को दिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंतरिम लाभांश कंपनी की अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान के वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। ‘‘अंतिम लाभांश पर फैसला कंपनी की वार्षिक आम बैठक में लिया जायेगा। यह बैठक 31 मार्च 2021 को चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने के बाद होगी।’’ एनआरएल में असम सरकार के अलावा भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की 61.65 प्रतिशत और आयल इंडिया लिमिटैड की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 

#नुमालीगढ़ रिफाइनरी

Source : Agency

पाठको की राय